गंभीर बीमारी से परेशान युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, सर्च अभियान जारी

Date:

रुड़की: पिरान कलियर क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां गंभीर बीमारी से परेशान एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासगंज-अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय हेम सिंह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अपने भाई ओम शंकर के साथ बाइक से इलाज कराने ऋषिकेश स्थित एम्स जा रहे थे।

इसी दौरान मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचने पर हेम सिंह ने टॉयलेट जाने की बात कहकर बाइक रुकवाई। कुछ ही क्षण बाद उन्होंने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी।

भाई ओम शंकर ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगनहर के तेज बहाव के चलते युवक देखते ही देखते पानी में बह गया और लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर

देहरादून: Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर “कमर्शियल वाहन” विवाद को लेकर CEC चेयरमैन से मिले जनप्रतिनिधि…

रिपोर्ट: सचिन कुमार Dehradun — लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर सर्वोच्च न्यायालय...

नैनीताल में दिनदहाड़े जलती स्ट्रीट लाइटों पर उठे सवाल, लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल में दिन के...

जसपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ियों के साथ निकाला जुलूस

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जसपुर...