देहरादून के निजी अस्पताल में भीषण आग, महिला की मौत, 3 पुलिसकर्मी झुलसे, अस्पताल सीज

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक निजी अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। पनेशिया अस्पताल में लगी इस भीषण आग की घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। हादसे के बाद प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सीज कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के बाद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

एडीएम प्रशासन के के मिश्रा ने बताया कि हादसे में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक बुजुर्ग महिला की अस्पताल से शिफ्टिंग के दौरान मौत हो गई। वहीं राहत कार्य के दौरान तीन पुलिसकर्मी झुलस गए। उन्होंने बताया कि एक नवजात शिशु को भी सुरक्षित भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल को सीज कर दिया है और पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

वहीं कैलाश अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि जैसे ही पनेशिया अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली, अस्पताल प्रशासन को तुरंत अलर्ट कर सभी एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को रेस्क्यू कर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें छह गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।

मृतक महिला वीरमती के बेटे कमल पाल ने बताया कि उनकी मां को दो दिन पहले शुगर और बीपी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के कारण उनकी मां की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में मेडिकल स्टोर हड़ताल: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का प्रदर्शन

रिपोर्ट: सचिन कुमार ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के...

नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, नौकाविहार के लिए लगी लंबी कतारें

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और उसके आसपास...

रुड़की में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: होटल संचालकों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 5 गिरफ्तार

संवाददाता: अरशद हुसैन रुड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज...

हीटवेव और मानसून से निपटने को देहरादून प्रशासन तैयार: डीएम सविन बंसल

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून जिला प्रशासन ने आगामी मानसून और...