सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

उधम सिंह नगर जिले की जसपुर विधानसभा क्षेत्र से सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई है। इंडस्ट्रियल एरिया के नाम से प्रसिद्ध गांव हलदुआ साहू स्थित हलदुआ चौराहे पर ग्रामीणों ने बाबरखेड़ा, श्यामनगर और हलदुआ साहू को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता तथा प्रधान संघ अध्यक्ष दिलशाद शाह ने भी ग्राम प्रधानों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से सड़क जर्जर हालत में पड़ी हुई है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने आरोप लगाया कि खराब सड़क के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क मात्र छह महीने के भीतर ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में विभाग द्वारा पैचिंग कार्य कराया गया, लेकिन सड़क की स्थिति दोबारा खराब हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा सड़क निर्माण को लेकर स्पष्ट और ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते तापमान और...

देहरादून के निजी अस्पताल में भीषण आग, महिला की मौत, 3 पुलिसकर्मी झुलसे, अस्पताल सीज

रिपोर्ट: सचिन कुमार राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक निजी...

देशभर में मेडिकल स्टोर हड़ताल: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों का प्रदर्शन

रिपोर्ट: सचिन कुमार ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के...

नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, नौकाविहार के लिए लगी लंबी कतारें

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और उसके आसपास...