देहरादून में एंटी-रेबीज वैक्सीन की किल्लत होगी खत्म, CMO ने दी राहत की खबर

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

राजधानी देहरादून के सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन की कमी से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा है कि वैक्सीन की आपूर्ति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और जल्द ही पूरी व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।

सीएमओ डॉ. शर्मा के अनुसार, पिछले कुछ समय से एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी बनी हुई थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय खरीद (लोकल परचेज) के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में वैक्सीन की लगातार सप्लाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया, ताकि मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि राजकीय और जिला अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन की सप्लाई महानिदेशालय स्तर से की जाती है। बीते दिनों वहां से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण दिक्कत बढ़ गई थी। वहीं निजी विक्रेताओं के पास भी स्टॉक की कमी के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए थे।

हालांकि अब स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। सीएमओ ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह महानिदेशालय से करीब 1,000 एंटी-रेबीज वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही पुराने वेंडर्स ने भी नियमित सप्लाई शुरू कर दी है।

डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने भरोसा जताया कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर वैक्सीन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य हो जाएगी और मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अपनी गणना अपना गांव अभियान से गांवों को पुनर्जीवित करने की पहल – जोत सिंह बिष्ट

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड के गांवों को पलायन से बचाने...

हरिद्वार में गंग नहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंकने पर हंगामा

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में कथित...