कैची धाम के पास खतरनाक स्टंटबाजी, पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक का किया चालान

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर कैची धाम के समीप एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। वाहन चालक अपने दोस्तों के साथ कार की बोनट और खिड़की पर लोगों को बैठाकर सड़क पर स्टंट कर रहा था, जिससे न केवल उसकी बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।

मामले का संज्ञान लेते हुए नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दिल्ली निवासी राहुल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कही और माफी भी मांगी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि जिले में स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। पुलिस की नजर कानून व्यवस्था भंग करने वाले लोगों पर लगातार बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति और संकायाध्यक्षों के साथ हुई उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार पर चर्चा

रिपोर्ट : ललित जोशी उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का 28 मई से उत्तराखंड दौरा, बूथ स्तर तक होंगी संगठनात्मक बैठकें

रिपोर्ट: सचिन कुमार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28...