रूड़की रेलवे स्टेशन पर दिखा GRP का मानवीय चेहरा, गोद में उठाकर दिव्यांग को कराया ट्रैक पार

Date:

गंगा स्नान के चलते इन दिनों रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही है। इसी बीच रूड़की रेलवे स्टेशन पर GRP जवानों ने मानवता और सेवा भाव की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

दरअसल, स्टेशन पर भारी भीड़ के बीच एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी व्हीलचेयर पर बैठा रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाने के लिए काफी देर से परेशान था। व्हीलचेयर पर होने के कारण उसके लिए अकेले ट्रैक पार करना संभव नहीं था। उसने कई लोगों से मदद की अपील की, लेकिन भीड़-भाड़ के चलते कोई उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।

इसी दौरान स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे GRP जवानों की नजर उस दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी। उसकी परेशानी को समझते हुए चौकी प्रभारी एएसआई सुशील तिवारी, हेड कांस्टेबल अजीम, कांस्टेबल चंद किरण और कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

GRP जवानों ने बिना देर किए दिव्यांग व्यक्ति को उसकी व्हीलचेयर समेत गोद में उठाया और सुरक्षित तरीके से रेलवे ट्रैक पार कराया। जवानों के इस संवेदनशील और सेवा भाव से भरे कदम को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने उनकी जमकर सराहना की।

यात्रियों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सुरक्षा, भरोसे और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है। GRP की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

इस दौरान GRP टीम में एएसआई सुशील तिवारी, हेड कांस्टेबल अजीम, कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा और कांस्टेबल चंद किरण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में लंढौरा बेहाल, नगर पंचायत के वाटर कूलर बने शोपीस

Roorkee के लंढौरा कस्बे में भीषण गर्मी के बीच...

सितारगंज पुलिस की बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश से बरामद किया गायब मोबाइल

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित Sitarganj कोतवाली पुलिस ने सक्रियता और तकनीकी...

उत्तराखंड में लू का अलर्ट: अगले 2-3 दिन मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी, 28 मई से बदल सकता है मौसम

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार...

कैची धाम में सुबह से लग रहा लंबा जाम, श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

रिपोर्ट: ललित जोशी विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के...