दून अस्पताल में विवाद की सूचना निकली गलतफहमी, महिला ने कार्रवाई से किया इनकार

Date:

दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर एक महिला पुलिस चौकी धारा पहुंची। महिला ने मामले को लेकर मौखिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया।

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित स्टाफ से भी पूछताछ की गई। जांच और आपसी वार्ता के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों पक्षों के बीच हुई गलतफहमी के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

मामले की पूरी जानकारी सामने आने के बाद महिला ने भी स्वीकार किया कि घटना गलतफहमी की वजह से हुई थी। इसके साथ ही महिला ने किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर धारा चौकी में लिखित पत्र भी सौंप दिया।

पुलिस ने आपसी समझदारी और बातचीत के माध्यम से मामले का शांतिपूर्ण समाधान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 10 ठेलों का सामान जब्त

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण और...

नैनीताल में बकरीद की नमाज को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएसए मैदान में मिली अनुमति

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: बकरीद के मौके पर नैनीताल के...

नैनीताल के कृष्णापुर जंगल में भड़की भीषण आग, आबादी तक पहुंची लपटें

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के ग्रामीण...