रुड़की में राशन कार्ड के नए नियमों से बढ़ी आमजन की परेशानी

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

सरकार द्वारा नए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में किए गए बदलावों के बाद अब आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए नियम लागू होने के बाद राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को अतिरिक्त दस्तावेज और तकनीकी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, जिससे खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में लोगों की भीड़ बढ़ गई है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब नए राशन कार्ड के लिए परिवार की प्रत्येक यूनिट के अलग-अलग फोटो जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही हर सदस्य के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग ओटीपी भेजे जाएंगे, जिसकी पुष्टि के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा पारदर्शिता और फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ये नए नियम लागू किए गए हैं। हालांकि इन बदलावों के कारण ग्रामीण और बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तकनीकी जानकारी के अभाव में आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय के बाहर टैंट की व्यवस्था भी की गई है ताकि तेज धूप में आने वाले लोगों को राहत मिल सके। कर्मचारियों द्वारा लोगों को नए नियमों की जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया समझाने का कार्य भी किया जा रहा है।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों का पालन करना सभी आवेदकों के लिए जरूरी है। विभाग का कहना है कि इन बदलावों से भविष्य में राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 10 ठेलों का सामान जब्त

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण और...

नैनीताल में बकरीद की नमाज को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएसए मैदान में मिली अनुमति

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: बकरीद के मौके पर नैनीताल के...

नैनीताल के कृष्णापुर जंगल में भड़की भीषण आग, आबादी तक पहुंची लपटें

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के ग्रामीण...