पिरान कलियर में सुराज सेवा दल की प्रेस वार्ता, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Date:

पिरान कलियर के बेडपुर चौक स्थित सुराज सेवा दल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान पीरपुरा ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था गोमाता से जुड़ी हुई है, इसलिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देशभर में चल रही इस मुहिम को सुराज सेवा दल पूर्ण समर्थन देता है और केंद्र सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। इंतजार प्रधान ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति गोवंश के साथ क्रूरता करता है या गोवध में शामिल पाया जाता है, तो संगठन उसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भी चिंता जताई गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि स्मैक, चरस और अन्य नशीले पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। सुराज सेवा दल ने पुलिस और प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कलियर विधानसभा अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि पिरान कलियर और आसपास के क्षेत्रों में नशे का बढ़ता ग्राफ बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा तस्कर खुलेआम युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे कई परिवार प्रभावित हो चुके हैं।

उन्होंने प्रशासन से नशा माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग करते हुए कहा कि सुराज सेवा दल समाजहित और गो-रक्षण के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाता रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 10 ठेलों का सामान जब्त

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण और...

नैनीताल में बकरीद की नमाज को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएसए मैदान में मिली अनुमति

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: बकरीद के मौके पर नैनीताल के...

नैनीताल के कृष्णापुर जंगल में भड़की भीषण आग, आबादी तक पहुंची लपटें

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के ग्रामीण...