मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 10 ठेलों का सामान जब्त

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका टीम ने करीब 10 ठेलों का सामान जब्त कर लिया और अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से अवैध रूप से दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई लोग अपना सामान समेटकर मौके से निकलते दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर पिछले कुछ समय से खिलौनों, दरियों और अन्य सामान के ठेले बड़ी संख्या में लगाए जा रहे थे। कई स्थानों पर तिरपाल लगाकर अस्थायी दुकानें भी बनाई गई थीं, जहां बाहरी लोग व्यापार कर रहे थे। इससे सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर अवैध ठेलों और अस्थायी दुकानों पर कार्रवाई की तथा कई लोगों का सामान जब्त किया। प्रशासन ने साफ कहा है कि भविष्य में यदि किसी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध रूप से दुकान या ठेला लगाया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में बकरीद की नमाज को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएसए मैदान में मिली अनुमति

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल: बकरीद के मौके पर नैनीताल के...

नैनीताल के कृष्णापुर जंगल में भड़की भीषण आग, आबादी तक पहुंची लपटें

रिपोर्ट: ललित जोशी सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के ग्रामीण...

रुड़की में राशन कार्ड के नए नियमों से बढ़ी आमजन की परेशानी

रिपोर्ट: अरशद हुसैन सरकार द्वारा नए राशन कार्ड बनवाने...