मसूरी के लंढोर बाजार में भू धंसाव ट्रीटमेंट कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी, क्षेत्रवासियों ने उठाई तेजी की मांग

Date:

रिपोर्टर : धर्मेंद्र सिंह

मसूरी के ऐतिहासिक लंढोर बाजार में हो रहे भू धंसाव को लेकर लगातार प्रकाशित खबरों के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अब स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द पूरा करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद मसूरी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद क्षेत्र में भू धंसाव रोकने के लिए कार्य प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर मीडिया का आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय व्यापारी आनंद रस्तोगी ने बताया कि जब वे इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष से मिले थे, तब क्षेत्र में जोशीमठ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन संयुक्त सर्वेक्षण में स्थिति अलग पाई गई, जिसके बाद ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रेशर इंजेक्शन, चैंबर निर्माण, आरसीसी वॉल और नाली निर्माण का काम चल रहा है, जिसे पूरा होने में लगभग 15 से 20 दिन लग सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बाजार के व्यापार पर असर पड़ा है, लेकिन यदि यह कार्य समय पर पूरा हो जाता है तो आने वाले वर्षों में इस तरह की समस्या से राहत मिल सकेगी।

वहीं स्थानीय व्यापारी मनोज अग्रवाल ने कार्य की धीमी गति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जितनी तेजी से काम होना चाहिए था, उतनी गति नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाने और दो शिफ्ट में कार्य कराने की मांग की।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में जल संस्थान की पाइपलाइन और सीवर लाइन को भी दुरुस्त किया जाना है। ऐसे में बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों और ठेकेदार से जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

देहरादून आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट कराने वालों पर कसेगा शिकंजा

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: उत्तराखंड परिवहन विभाग ने वाहन फिटनेस...

रुड़की में चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह एक इलेक्ट्रिक...

उत्तराखंड की नई खेल नीति बनाने में जनता की होगी सीधी भागीदारी, 30 जुलाई तक भेजें सुझाव

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के खेल ढांचे...