भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर डोईवाला में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां

Date:

रिपोर्टर: रितिक अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आज प्रस्तावित दौरे को लेकर डोईवाला समेत पूरे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शाम चार बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून गढ़ीकैंट के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।

डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ उनके स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार, होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं, ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जा सके।

विधायक गैरोला ने कहा कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों के मद्देनज़र बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार को प्राथमिकता दे रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह दौरा संगठन को नई दिशा और गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से कांग्रेस के तीखे सवाल

हरिद्वार: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड...

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड बना मिसाल, सीएम धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका का किया विमोचन

रिपोर्टर: सचिन कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार को हुए...