भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा आज से, संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर इस दौरे में विशेष फोकस रहेगा।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं और पूरे कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वह सबसे पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

29 मई को नितिन नवीन टपकेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

भाजपा संगठन इस दौरे को आगामी चुनावी रणनीति की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दौरा मान रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से कांग्रेस के तीखे सवाल

हरिद्वार: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड...

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड बना मिसाल, सीएम धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका का किया विमोचन

रिपोर्टर: सचिन कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार को हुए...