गैरसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

गैरसैंण/देहरादून:
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया।

सत्र शुरू होने से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा किए बिना सीधे बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है।

विपक्ष का कहना है कि सरकार ने सत्र की अवधि सीमित कर दी है, जिससे जनहित के मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो सकेगी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने बजट को सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है और सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है।

रिपोर्टर: सचिन कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: 33% आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, बीजेपी का विपक्ष पर हमला

देहरादून के परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

ऋषिकेश में ‘गौ सम्मान अभियान’ का शुभारंभ, 27 अप्रैल को सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता: सागर रस्तोगीऋषिकेश में निराश्रित गौवंश के संरक्षण और...

अवैध पार्किंग पर भड़के स्थानीय लोग, पुलिस ने होटल संचालक को दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में अवैध...