2027 चुनाव मिशन में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायकों-सांसदों को दिए अहम निर्देश

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन रहा। सुबह से ही बैठकों का दौर जारी रहा, जिसमें पार्टी संगठन और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया गया। दिन की पहली बैठक भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ आयोजित की गई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विशेष फोकस किया गया।

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने सभी विधायकों और सांसदों को अभी से चुनावी मोड में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसंपर्क बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने अब तक जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों और सांसदों को अपने क्षेत्र से 100 बुद्धिजीवी लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पार्टी को जिन सीटों पर पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था, उन क्षेत्रों में सांसदों को विशेष फोकस करने को कहा गया है।

बैठक में बूथ मैनेजमेंट को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर की मजबूती सबसे अहम होगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों को गांवों में प्रवास करने, लोगों के बीच रहने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक विस्तृत बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घर-घर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र...

सहस्त्रधारा-सरोना मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रिपोर्ट: धर्मेंद्र सिंह मसूरी क्षेत्र के सहस्त्रधारा-सरोना मोटर मार्ग...

मसूरी में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ टूटे और मकानों की छतें उड़ीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में बीती देर रात आए...

कुर्बानी के अवशेष हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिसकर्मी समेत पांच घायल

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव...