Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandमंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर,...

मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बड़ा हादसा टला

पौड़ी: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की एक गाड़ी पर रविवार को पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना पौड़ी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर दुगड्डा और कोटद्वार के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार, मंत्री सतपाल महाराज अपने काफिले के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे आ गिरा और काफिले की गाड़ी से टकरा गया। हादसे में वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में मंत्री सतपाल महाराज के साथ पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जबकि सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में हुई बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारण कई स्थानों पर पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और भू-स्खलन की चुनौती को उजागर कर दिया है। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया और काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बच गए।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments