पौड़ी में बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश से मिली राहत, हाईवे पर मलबा आने से बढ़ी परेशानी

Date:

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। जिला मुख्यालय सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं जंगलों में लगी आग पर भी काफी हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार को भी वर्षा का सिलसिला जारी रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही वन क्षेत्रों में फैल रही आग के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।

हालांकि बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित भी हुआ है। पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरगदना (राधावल्लभपुरम), कलडुंग सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में पहाड़ियों से मलबा और पत्थर आने के कारण यातायात बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर मलबा जमा होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताए जाने के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ईद-उल-अज़हा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने वाली जसपुर पुलिस टीम का हुआ सम्मान

रिपोर्ट: प्रदीप श्रीवास्तव जसपुर: ईद-उल-अज़हा पर्व को जसपुर नगर क्षेत्र...

गरीब व्यापारियों को उजाड़कर नई व्यवस्था स्वीकार नहीं, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे विधायक शिव अरोड़ा

रिपोर्ट: अभिषेक शर्मा रुद्रपुर की बिगवाड़ा मंडी में चबूतरों के...

मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बड़ा हादसा टला

पौड़ी: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के काफिले...