उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

Date:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा संपन्न हो गया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करने में सफल रहा है।

दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रमों में युवा संवाद, संत-महात्माओं के साथ चर्चा और प्रबुद्ध जनों की गोष्ठियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं। भाजपा नेतृत्व का दावा है कि इन बैठकों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संदेश दिया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा उत्तराखंड भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के प्रवास के दौरान नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश और उत्साह का संचार किया है।

कमलेश रमन के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद स्थापित कर संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को आगामी चुनावी रणनीति से जोड़ते हुए कहा कि नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मंत्र दिया है। उनका कहना है कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा राज्य में एक बार फिर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ईद-उल-अज़हा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने वाली जसपुर पुलिस टीम का हुआ सम्मान

रिपोर्ट: प्रदीप श्रीवास्तव जसपुर: ईद-उल-अज़हा पर्व को जसपुर नगर क्षेत्र...

गरीब व्यापारियों को उजाड़कर नई व्यवस्था स्वीकार नहीं, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे विधायक शिव अरोड़ा

रिपोर्ट: अभिषेक शर्मा रुद्रपुर की बिगवाड़ा मंडी में चबूतरों के...

मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बड़ा हादसा टला

पौड़ी: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के काफिले...