ईद-उल-अज़हा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने वाली जसपुर पुलिस टीम का हुआ सम्मान

Date:

रिपोर्ट: प्रदीप श्रीवास्तव

जसपुर: ईद-उल-अज़हा पर्व को जसपुर नगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जसपुर कोतवाली पुलिस टीम को स्थानीय छीपी बिरादरी समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

छीपी बिरादरी समाज के सदर नफीस अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में समाज के दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने जसपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।

सम्मानित होने वालों में कोतवाली प्रभारी राजेश पांडे, एसएसआई भूपाली राम पौरी, एसआई हरीश चंद्र आर्या, ललित डिंगरी सहित जसपुर कोतवाली की पूरी पुलिस टीम शामिल रही।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए छीपी वेलफेयर सोसाइटी, जसपुर के सदर नफीस अहमद सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस अपने “मित्र पुलिस” के स्लोगन को सार्थक करते हुए जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के अच्छे कार्यों को समाज द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे पुलिस प्रशासन का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

नफीस अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जसपुर पुलिस भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट और जनहितकारी कार्य करती रहेगी तो समाज की ओर से उन्हें आगे भी सम्मानित किया जाता रहेगा।

उन्होंने ईद-उल-अज़हा के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जसपुर पुलिस की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गरीब व्यापारियों को उजाड़कर नई व्यवस्था स्वीकार नहीं, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे विधायक शिव अरोड़ा

रिपोर्ट: अभिषेक शर्मा रुद्रपुर की बिगवाड़ा मंडी में चबूतरों के...

मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बड़ा हादसा टला

पौड़ी: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के काफिले...