जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करें कार्य, अधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की दो टूक

Date:

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। भीमताल ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंवाद दिवस के दौरान जमरानी बांध परियोजना की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कई विकास योजनाएं बिना उन्हें विश्वास में लिए संचालित की जा रही हैं। इस पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर ही योजनाओं का संचालन किया जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।

सोलर लाइट वितरण में उपेक्षा का मुद्दा छाया

जनसंवाद दिवस में सोलर लाइट वितरण का मामला प्रमुखता से उठा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर लाइट लगाने के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है।

इस पर ब्लॉक प्रमुख ने निर्देश दिए कि जंगल से सटे आवासीय क्षेत्रों और वास्तविक जरूरतमंद स्थानों को प्राथमिकता देते हुए सोलर लाइट लगाई जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सलाह लेकर ही कार्यों को अंतिम रूप दिया जाए।

जमरानी परियोजना से प्रभावित गांवों को जोड़ने की मांग

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि जमरानी बांध परियोजना से वर्तमान और भविष्य में प्रभावित होने वाली कुछ ग्राम पंचायतों को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी ग्राम पंचायतों को भी परियोजना में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को परियोजना का लाभ मिल सके।

पेयजल संकट पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट पर भी गंभीर चर्चा हुई। कई ग्राम पंचायतों में खराब पड़े पंपों और बाधित जलापूर्ति की समस्या सामने आई।

डॉ. हरीश बिष्ट ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब पंपों को तत्काल ठीक किया जाए और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

समन्वय और जनभागीदारी पर जोर

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में सभी कार्य जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैंची धाम-भवाली में ट्रैफिक प्लान तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, एक दर्जन दोपहिया वाहन सीज

पर्यटन सीजन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल।...

राहुल गांधी के मसूरी दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह, स्वागत की तैयारियां पूरी

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार मसूरी लोकसभा में...

ऊधम सिंह नगर की बेटी बनी उत्तराखंड पीसीएस टॉपर, जसमीत कौर ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

रिपोर्टर: रंजीत सिंह उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम...