बोहरागांव में विकास कार्यों पर मंथन, ग्रामीणों संग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से नैनीताल के बोहरागांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें और सुझाव रखे। क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

विशेष रूप से पेयजल संकट से संबंधित शिकायतों पर मौके पर मौजूद जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री (पेयजल) दिनेश आर्य, दायित्वधारी भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ग्राम प्रधान सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मंत्री दीवान टम्टा, बूथ अध्यक्ष हरीश गढ़िया, विजय बिष्ट, संघ स्वयंसेवक गौरव गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु जोशी, नंदन बिष्ट, सेवानिवृत्त रेंजर मुकुल शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश जोशी, महिला मोर्चा मीडिया संयोजक राधा देवी, जीवन सिंह मेहरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सितारगंज के नए गांव में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज के नजदीक स्थित नए गांव...

खेत बचाओ अभियान: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से की वैज्ञानिक और जैविक खेती अपनाने की अपील

काशीपुर: राष्ट्रव्यापी "खेत बचाओ अभियान" के तहत काशीपुर में...

जसपुर विधायक आदेश चौहान का भाजपा नेता पर निशाना, अवैध शस्त्र लाइसेंस और पालिका भूमि मामले की जांच की मांग

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तवजसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान...

थराली में उक्रांद नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

रिपोर्टर: नवीन चन्दोलाचमोली जनपद के थराली स्थित उत्तराखंड क्रांति...