विशेष समुदाय के लगभग 8 से 10 लोगों के द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह-सोशल मीडिया प्रभारी निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया…

Date:

विकास नगर। बैरागी वाला निवासी भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के सह-सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कश्यप की किसी विवाद को लेकर विशेष समुदाय के लगभग 8 से 10 लोगों के द्वारा घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हीं के परिवार के तीन अन्य लोक भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रहे हैं। इसी प्रकरण को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किया गया था। ताकि किसी भी प्रकार के होने वाले विवाद से निपटा जा सके। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जिन विशेष समुदाय के व्यक्तियों के द्वारा विनोद कश्यप की निर्मम हत्या कर दी गई उनके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत पुलिस प्रशासन से करने की बात सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान,एसपी सिटी प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार,तहसीलदार विवेक राजौरी, पुलिस क्षेत्राधिकार विकास नगर के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाने के बाद हिंदू संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम को हटाया गया। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा पथराव भी किया गया। इस दौरान सड़क जाम कर रहे। बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने हत्यारों को पुलिस प्रशासन के समक्ष एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। अब देखने वाली बात यह होगी कि विनोद कश्यप और उनके परिवारों को कब तक न्याय मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाँच राज्यों की वन्यजीव संरक्षण पहल, वन मंत्री भी शामिल…

रिपोर्टर :आसिफ इक़बाल रामनगर मे डब्लू डब्लू एफ के द्वारा...

विकासनगर, हरिद्वार और टिहरी की घटनाओं पर रिपोर्ट तलब, 18 जून को होगी उच्चस्तरीय बैठक…

सचिन कुमार उत्तराखंड में बच्चों और किशोरों के खिलाफ बढ़ते...

57 परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा 14 जून को होगी…

रिपोर्ट। ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत जनपद में...