सीएम धामी खटीमा के विभिन्न स्थानों में जनता और पुराने परिचितों से मिलकर किया जनसंपर्क…

Date:

खटीमा /ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड

रिपोर्ट – सुभाष चंद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सीएम धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने बंडीया समेत कई गांवों में जनसंवाद किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांव-कस्बे सशक्त होंगे तभी देश प्रगति करेगा। सीएम ने खटीमा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि खटीमा बाईपास, पुल निर्माण, आधुनिक बस स्टेशन, केंद्रीय विद्यालय, खेल स्टेडियम, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज और 100 बेड का अस्पताल जैसी सुविधाओं से क्षेत्र को नई पहचान मिली है।
उन्होंने अनेक उपलब्धियां गिनाईं जिसमें ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छता अभियान का उल्लेख- हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, होम स्टे और सौर स्वरोजगार योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत- राज्य की 2.65 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए लखपति दीदी बन चुकी हैं,जन-जन की सरकार अभियान से अब तक 5.62 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला। इस दौरान सीएम ने करीब 89 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें 55 लाख से बनी “दी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख से आधुनिकीकृत व्यायामशाला और 26.50 लाख से विकासखंड सभागार का नवीनीकरण शामिल है। वहीं सीएम धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर योजना और सेवा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। खटीमा में हुआ यह जनसंवाद उसी दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पाँच राज्यों की वन्यजीव संरक्षण पहल, वन मंत्री भी शामिल…

रिपोर्टर :आसिफ इक़बाल रामनगर मे डब्लू डब्लू एफ के द्वारा...

विकासनगर, हरिद्वार और टिहरी की घटनाओं पर रिपोर्ट तलब, 18 जून को होगी उच्चस्तरीय बैठक…

सचिन कुमार उत्तराखंड में बच्चों और किशोरों के खिलाफ बढ़ते...

57 परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा 14 जून को होगी…

रिपोर्ट। ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत जनपद में...