आसिफ इक़बाल/रामनगर
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रामनगर में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जानने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री के सामने अस्पताल में भर्ती मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सहमति जताते हुए कोई शिकायत नहीं की तो वही स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल के टॉयलेटों का भी निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि जैसी व्यवस्था आज उन्हें इस अस्पताल की मिली है भविष्य में भी इसी प्रकार यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगे तो मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने कहा कि उनकी तथा सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिलने के साथ ही अस्पताल से मिलने वाली सभी सुविधा मरीजों को प्रदान की जाए तो वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराई जाए यदि बाहर से दवाई मंगाई गई तो कार्रवाई की जाएगी स्वास्थ्य मंत्री ने रामनगर चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक सर्जन तथा सीएमएस की स्थाई नियुक्ति के लिए भी आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर शीघ्र कार्रवाई कर तैनाती की जाएगी रामनगर सरकारी अस्पताल में स्थित मोर्चरी की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमओ डॉक्टर हरीश पंत को मोर्चरी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर डा एस एस बिष्ट के अलावा कई लोग मौजूद रहे।



