नैनीताल / ललित जोशी
सरोवर नगरी नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध माँ नैना देवी मंदिर का स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । सैकड़ो की संख्या में सुबह से भक्त जनों ने माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान एक सप्ताह तक भागवत कथा का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। जो कि 23 जून तक जारी रहेगा। जो कि विशाल भंडारे के साथ समापन हो जायेगा। वहीं सरोवर नगरी के पाषण देवी मंदिर में भी बाबा नीम करौली महाराज स्थापना दिवस बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यहां भी महाराज की प्रसादी मालपुआ आदि भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं।

पाषण देवी मंदिर के अलावा हनुमान गढ़ में भी नीम करौली महाराज की पूजा अर्चना कर सुंदर कांड का आयोजन किया जा रहा है। वही नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध कैची धाम नीम करौली महाराज मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल , एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने कैची मंदिर मेले में मोर्चा संभाला हुआ है। वही कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत आई जी निवेदिता कुकरेती भी पैनी नजर टिकाए हुए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया सुबह पांच बजे से बाबा नीम करौली महाराज मूर्ति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है जो शाम तक चलेगी।

किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा अभी तक हजारों की संख्या में बाबा के भक्त दर्शन कर चुके हैं। यहाँ बता दें लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद जताई जा रही है। पर ऐसा लगता है महाराज खुद भक्तों को अपना आशीर्वाद प्राप्त करते रहते हैं और 3 किलोमीटर लाइन में लगे भक्तों की लम्बी कतारों को खुद बाबा जी व्यवस्थित ढंग से सुचारू करते रहते हैं। बाबा की जयकारों से पूरा कैची धाम समेत सरोवर नगरी गुंजायमान हो रहा है। पाषाण देवी मंदिर में पंडित जगदीश भट्ट ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का आयोजन किया। वही मां नयना देवी मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां से मन्त मांगी



