टोल के पास बंद किया गया रास्ता-भड़के विधायक फुरकान अहमद…

Date:

रुड़की के भगवानपुर कस्बे में वाहनों के बढ़ते दबाव और लंबी जाम की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रकों को टोल प्लाजा पर रोकने के बावजूद क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा। इसी दौरान विधायक फुरकान अहमद मौके पर पहुंचे और रास्ता बंद देखकर भड़क गए। टोल प्लाजा के निकट एक रास्ते को जेसीबी मशीन से बंद किया गया था। विधायक ने रास्ता खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई। भगवानपुर क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। वाहनों का लंबा जाम बना रहा जिससे ग्रामीणों,यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसी बीच विधायक फुरकान अहमद इमलीखेड़ा मार्ग से होते हुए टोल प्लाजा के निकट पहुंचे। विधायक का आरोप है कि वहां कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से पत्थर डालकर रास्ता बंद कर रहे थे। यह देख उन्होंने तत्काल आपत्ति जताई और रास्ते में डाले गए पत्थरों को हटवाकर मार्ग को खुलवाया। इसके बाद उनकी गाड़ी सहित अन्य वाहन भी वहां से गुजर सके। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जनता पहले ही जाम से परेशान है। ऐसे समय में वैकल्पिक रास्ता बंद करना उचित नहीं है। लोगों की सुविधा को देखते हुए रास्ता खुलवाया गया है। वहीं टोल प्लाजा प्रबंधन ने रास्ता बंद कराने के आरोपों से खुद को अलग बताया है। टोल प्लाजा मैनेजर लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मार्ग बंद कराया गया था और इसमें टोल प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण…

आसिफ इक़बाल/रामनगर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री...