संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत पुलिस जांच में जुटी…

Date:

रिपोर्ट : धर्मेंद्र सिंह

उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में घूमने आई गुरुग्राम की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है ,महिला अपने पति के साथ एक होमस्टे में ठहरी हुई थी घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है कमरे से खून के निशान और खाली शराब की बोतलें मिलने के बाद मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है

पुलिस के अनुसार, नवविवाहित दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड भ्रमण पर निकले थे ऋषिकेश में कुछ समय बिताने के बाद दोनों 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में रुके थे दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को विवाह के बंधन में बंधे थे
शुरुवाती तफ्तीश के मुताबिक पति ने पुलिस को बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे सोमवार सुबह उसकी नींद खुली तो उसने पत्नी को कमरे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था इसके बाद उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण कराया गया
जांच के दौरान पुलिस को कमरे से जरूरी सुराग मिले है बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए, जबकि कमरे से 02 शराब की खाली बोतल भी बरामद हुईं पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या घटना से पहले दोनों ने शराब का सेवन किया था फील्ड यूनिट ने मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आवश्यक नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं
पुलिस के मुताबिक, मृतका गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं, जबकि उनके पति महाराष्ट्र के पुणे में आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं शादी के बाद भी दोनों अलग अलग शहरों में नौकरी कर रहे थे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया है अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के सास ससुर मसूरी पहुंच चुके हैं वहीं, उनके माता पिता आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए है पुलिस ने दोनों परिवारों को मामले की जानकारी दे दी है वही होटल स्टाफ सहित पति से भी पूछताछ जारी है मामले में पड़ताल आगे बढ़ाई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टोल के पास बंद किया गया रास्ता-भड़के विधायक फुरकान अहमद…

रुड़की के भगवानपुर कस्बे में वाहनों के बढ़ते...

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण…

आसिफ इक़बाल/रामनगर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री...