सतपुली में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन, 263 दिशा ध्याणी बेटियों का हुआ सम्मान…

Date:

रिपोर्ट : भगवान‌ सिंह / सतपुली
पौड़ी जिले के सतपुली रामलीला मैदान में कुंज नवयुवती ट्रस्ट (सतपुली) द्वारा आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह बड़े उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व छात्र, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
समारोह में सुप्रसिद्ध लोकगायक गजेंद्र राणा, मंगलेश डंगवाल और विवेक नौटियाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और क्षेत्रीय विकास का संदेश दिया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण क्षेत्र की बेटियों, जिन्हें स्थानीय परंपरा में “दिशा ध्याणी” कहा जाता है, का सम्मान रहा। इस अवसर पर कुल 263 दिशा ध्याणी बेटियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सराहा गया। दिशा ध्याणियों का सम्मान मीनू डंगवाल एवं नीलम चौहान द्वारा किया गया।
आयोजक जगदम्बा डंगवाल ने कहा कि दिशा ध्याणी बेटियों का सम्मान करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन का संदेश जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, पूर्व जिला सहकारी बैंक निदेशक नरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंथोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत सहित आंचला नंद डोबरियाल, लोकेश वर्मा, हरि सिंह, प्रिंस भट्ट, संजय कुकरेती, सौरभ बिष्ट, मनीष रौथेला, पुष्पा असवाल, रेनू घिल्डियाल एवं बॉबी खंतवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण वेदी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए आज 2 रोडवेज बस सेवा का हुआ शुभारंभ…

रिपोर्टर। नितिन अग्रवाल कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक...

पर्यटकों का चौपहिया वाहन जा गिरा झील में । कोई जनहानी नही हुई…

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी से महज 10 किलोमीटर...

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत पुलिस जांच में जुटी…

रिपोर्ट : धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में घूमने...

टोल के पास बंद किया गया रास्ता-भड़के विधायक फुरकान अहमद…

रुड़की के भगवानपुर कस्बे में वाहनों के बढ़ते...