करतार सिंह भड़ाना के सौजन्य से मंगलौर से अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुईं चार बसें, जायरीन ने जताया आभार

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री करतार सिंह भड़ाना के सौजन्य से मंगलौर क्षेत्र के लोगों को अजमेर शरीफ की जियारत का अवसर मिला। मंगलवार को मंगलौर के विभिन्न मोहल्लों से श्रद्धालुओं को लेकर चार बसें अजमेर शरीफ के लिए रवाना की गईं।

मंगलौर से रवाना हुई इन बसों को मंडावली स्थित करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और जियारत पर जाने वाले जायरीनों को शुभकामनाएं दीं।

अजमेर शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुए लोगों ने करतार सिंह भड़ाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा आम और खास सभी लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हैं। जायरीनों का कहना था कि भड़ाना के सहयोग और पहल की वजह से उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने वाला कदम बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

करतार सिंह भड़ाना लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग देकर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हल्द्वानी: बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र में...

फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, माशा शूज में लगी आग पर पाया काबू

रिपोर्ट: ललित जोशी हल्द्वानी के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र मीरा मार्ग...

मंडावली की बंजर भूमि पर कब्जे के आरोप, जांच रिपोर्ट का इंतजार

रिपोर्टर: अरशद हुसैन मंडावली गांव में सरकारी भूमि को लेकर...