Saturday, October 10, 2026
HomeUttarakhandनैनी झील में मिला 45 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में...

नैनी झील में मिला 45 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: ललित जोशी

उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नैनी झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल तल्लीताल थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के दौरान शव की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई।

शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments