उत्तराखंड चुनाव की तैयारी में भाजपा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधे संपर्क स्थापित करने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान पार्टी अलग से चुनावी टीम और प्रदेश चुनाव संचालन समिति का गठन करती है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए जाते हैं, ताकि चुनावी गतिविधियों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके।

उन्होंने कहा कि फिलहाल संगठन की प्राथमिकता हर बूथ पर मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। इसके लिए लगातार संगठनात्मक बैठकों और सदस्यता विस्तार अभियान पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक भी सीधे पहुंच बनाई जा रही है। संपर्क अभियान के जरिए लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर पार्टी अपने जनाधार को और मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत बूथ प्रबंधन, सक्रिय कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क अभियान के बल पर भाजपा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी का संगठनात्मक अभियान पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...