बारिश से ऐरठा गांव का रास्ता बंद, 10 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

Date:

रिपोर्टर: नवीन चन्दोला

देवाल (चमोली): चमोली जिले के विकासखंड देवाल स्थित ऐरठा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कनबनी तोक में पहाड़ी से मलबा और भारी बोल्डर गिरने के कारण गांव को जोड़ने वाला मुख्य पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग बंद होने के बाद ग्रामीणों को अब देवसारी गांव के रास्ते लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में खतरा अभी भी बना हुआ है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि ऐरठा-ऑर्डर-लिंगड़ी-कफलखेत मोटरमार्ग की मांग वर्षों से की जा रही है। सड़क का सर्वे और जॉब पिलर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ है। यदि सड़क बन जाती तो ग्रामीणों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

उन्होंने बताया कि मलबा गिरने की घटना में ओम राम टम्टा के पैर में भी चोट आई है। ऐरठा अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है, जहां 60 से अधिक परिवार और करीब 300 लोग रहते हैं।

ग्राम प्रधान प्रेमा देवी समेत कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और 2027 विधानसभा चुनाव के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...

नैनीताल में घने कोहरे और लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, झील का जलस्तर बढ़ा, कई सड़कें बंद

रिपोर्टर: ललित जोशी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सरोवर...