रुड़की में बारिश बनी आफत, ट्रैक्टर पर सवार होकर जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर अनीता अग्रवाल

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की: देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने रुड़की शहर की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जबकि निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक हो गया कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

हालात का जायजा लेने के लिए रुड़की की मेयर अनीता देवी अग्रवाल अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। रामपुर चुंगी इलाके में सड़क पर अत्यधिक जलभराव होने के कारण मेयर को ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी के कार्य में तेजी लाई जाए और जहां भी जलभराव की सूचना मिले वहां तुरंत राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं और हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि लगातार हो रही बारिश प्राकृतिक परिस्थितियों का परिणाम है, लेकिन नगर निगम पूरी तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी रहने के बीच प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। नगर निगम लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...

बारिश से ऐरठा गांव का रास्ता बंद, 10 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

रिपोर्टर: नवीन चन्दोला देवाल (चमोली): चमोली जिले के विकासखंड...

नैनीताल में घने कोहरे और लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, झील का जलस्तर बढ़ा, कई सड़कें बंद

रिपोर्टर: ललित जोशी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सरोवर...