Sunday, October 11, 2026
HomeUttrakhandरुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां.....

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर कई लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष रईस कादरी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष नोशाद ठेकेदार ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस दौरान मोहम्मद अफजल को प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि कल्लू कुरैशी, मसरूफ, शानू अंसारी, नदीम और रोहतास को प्रदेश महामंत्री सहित अन्य पदों की जिम्मेदारी दी गई। नए पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

जिला अध्यक्ष नोशाद ठेकेदार ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन समाज किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के सभी मुद्दों को एकजुट होकर उठाया जाएगा और किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments