महिला सशक्तिकरण पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का जोर, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Date:

रिपोर्ट: सागर रस्तोगी

ऋषिकेश में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रेस वार्ता में हनी पाठक ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 13-14% से बढ़कर 33% तक पहुंचेगी, जिससे वे नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह महिलाएं घर की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाती हैं, उसी दक्षता के साथ अब वे देश की राजनीति और विकास कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

प्रवक्ता ने केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का दौर बताया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

हनी पाठक ने यह भी जानकारी दी कि आज देश की बेटियां नेशनल डिफेंस एकेडमी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में बड़ी संख्या में शिक्षा और प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां 40% से अधिक भागीदारी महिलाओं की है, जो एक मजबूत और सशक्त भारत की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में देर रात दो गुटों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल की सरोवर नगरी में देर रात...

पीएम नरेंद्र मोदी का दून दौरा: 14 अप्रैल को व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

देहरादून में मंगलवार, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

विद्या मंदिर में बैसाखी और अंबेडकर जयंती की धूम, छात्रों ने दिए प्रेरणादायक संदेश

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या...