Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandउत्तराखंड में गैस वितरण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कालाबाजारी और...

उत्तराखंड में गैस वितरण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कालाबाजारी और अनियमितता का दावा

देहरादून में कांग्रेस ने राज्य की गैस वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि उत्तराखंड में एलपीजी गैस वितरण में बड़े स्तर पर अनियमितताएं और कालाबाजारी हो रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोटद्वार और हरिद्वार सहित कई क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े कुछ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही चुनिंदा लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

गोदियाल ने यह भी दावा किया कि कई उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग और सब्सिडी मिलने के मैसेज तो मिल रहे हैं, लेकिन हफ्तों तक उनके घर सिलेंडर नहीं पहुंच रहे। उन्होंने इसे साफ तौर पर “गैस की कालाबाजारी” बताया और सरकार से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आगामी प्रधानमंत्री दौरे का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले का संज्ञान ले और राज्य में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए। साथ ही पर्यटन सीजन के चलते होटल व्यवसायियों और आम जनता को हो रही परेशानी को भी जल्द दूर करने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments