Wednesday, October 14, 2026
HomeUttarakhandदेहरादून में बस ड्राइवर से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती; दो आरोपी...

देहरादून में बस ड्राइवर से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती; दो आरोपी हिरासत में

देहरादून: शहर के व्यस्त लैंसडाउन चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निजी देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बस के चालक के साथ कुछ फड़-ठेली संचालकों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। इस घटना में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य स्कूल बस चालकों ने विरोध जताते हुए अपनी बसें सड़क पर ही खड़ी कर दीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्कूल बसों में मौजूद छात्र भी सड़कों पर उतर आए और इस घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी देहरादून, स्वप्निल मुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लैंसडाउन चौक के पास कुछ दुकानदारों ने बस चालक के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट आई। घायल चालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं, घायल ड्राइवर गौरव लोधी ने भी घटना को लेकर अपनी आपबीती साझा की है, जिसमें उन्होंने अचानक हुए हमले और अपनी चोटों के बारे में बताया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments