रुड़की में गंदगी के बीच बन रही थी चना चाट, खाद्य विभाग की छापेमारी में खुलासा

Date:

उत्तराखंड के रुड़की से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने यात्रियों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोडवेज बस अड्डे के पीछे खुले में संचालित एक चाट किचन में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में खाना तैयार किया जा रहा था।


शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर अचानक छापेमारी की। टीम जब किचन पर पहुंची तो वहां की हालत देखकर हैरान रह गई।

जांच में पाया गया कि चना और चना चाट गंदी नाली के पास तैयार की जा रही थी। इसके अलावा खाने की सामग्री खुले में रखी हुई थी, जिन पर मक्खियां भिनक रही थीं।


खुले में रखा जा रहा था खाद्य सामग्री

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कटे हुए टमाटर और अन्य सामग्री बिना ढके रखी गई थी। साफ-सफाई के बुनियादी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी।

यही अस्वच्छ भोजन रोजाना यात्रियों को परोसा जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था।


विभाग ने शुरू की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, इस मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद हरिद्वार से टीम तत्काल रुड़की पहुंची और जांच की।

फिलहाल विभाग ने किचन संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।


यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर खाना खाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। छोटी सी लापरवाही भी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर, मंत्री रेखा आर्या ने किया DBT

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना...

सितारगंज में सेवा, सुशासन एवं समर्पण शिविर का आयोजन, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज के महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर...

अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान, लेकिन भाजपा भी इससे अछूती नहीं: सूर्यकांत धस्माना

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की हाल ही में...