कालाढूंगी में शराब की दुकान पर विवाद, 45 दिन में हटाने का आश्वासन

Date:

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में आबादी के बीच शराब की दुकान खोले जाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहा विरोध प्रदर्शन अब फिलहाल थम गया है। क्षेत्रीय जनता के लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक Banshidhar Bhagat ने बड़ा आश्वासन दिया है। विधायक बंशीधर भगत ने आंदोलनकारियों और क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि डेढ़ महीने यानी 45 दिनों के भीतर आबादी वाले क्षेत्र से अंग्रेजी शराब की दुकान को हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देशी शराब की दुकान को पहले ही बंद करा दिया गया है।

दरअसल, कालाढूंगी के घनी आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों ने साफ तौर पर कहा था कि आबादी के बीच शराब की दुकान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और विरोध जारी था। विधायक के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने उनका आभार जताया और फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही एक सप्ताह से चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

हालांकि, आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा यानी 45 दिनों के भीतर शराब की दुकान नहीं हटाई गई, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिला पंचायत सदस्य अरनव कंबोज सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related