हीटवेव और मानसून से निपटने को देहरादून प्रशासन तैयार: डीएम सविन बंसल

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून जिला प्रशासन ने आगामी मानसून और संभावित हीटवेव (लू) से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि किसी भी मौसमीय आपदा के दौरान आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि यदि मौसम की स्थिति अधिक खराब होती है, तो बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही आवागमन को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था और खाद्य आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए एकीकृत कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी आपात स्थिति में जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। डीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी OC और ADM की अध्यक्षता में विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

इस कंट्रोल रूम में प्रतिदिन सुबह दो घंटे तक सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और मीडिया व आम जनता से मिलने वाली पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा...

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, CM धामी ने कसा तंज

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

देहरादून में बारिश बनी आफत, विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, प्रशासन अलर्ट

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...

रामनगर में हाथियों की दस्तक से थमी रफ्तार, आक्रामक हाथी ने तोड़ा सड़क का साइन बोर्ड

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल रामनगर के सीतावनी रोड पर शनिवार...