देहरादून डीएम छापेमारी: रुड़की सेंट्रल गोदाम में बड़ा एक्शन…..

Date:

देहरादून:डीएम सविन बंसल ने आज राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता जांचने के लिए सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी की। डीएम ने गोदाम में निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाल श्रमिक और संदिग्ध सामग्री

निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक काम करते पाए गए। इसके अलावा खजूर और केले के चिप्स की मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथियां संदिग्ध पाई गईं। कई पैकेटों पर तिथि का कोई उल्लेख नहीं था, जबकि कुछ पर केवल स्टैंप वाली तिथि मौजूद थी।

गोदाम संचालन मानक के अनुरूप नहीं

डीएम ने गोदाम का संचालन मानक के अनुरूप नहीं पाया। टेंपरेचर कंट्रोल जैसी सुविधाएं मौजूद नहीं थीं और अन्य कई खामियां भी सामने आईं।

कार्रवाई और जाँच जारी

डीएम ने गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी और आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति होने वाली सामग्री की पूरी जांच की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लालकुआँ होली हमला: कांग्रेस नेता के भाई पर जानलेवा हमला…..

लालकुआँ:होली के दिन बिन्दुखत्ता में दुकान खोलने के विवाद...

ऋषिकेश परमार्थ निकेतन होली: रंगों और भाईचारे का दिव्य उत्सव…..

मां गंगा के तट पर बसे परमार्थ निकेतन में...

रामनगर पार्किंग उद्घाटन: रानीखेत रोड पर नई व्यवस्था शुरू…..

रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज ने रानीखेत रोड...

कीर्तिनगर मारपीट घटना: होली पर व्यापारियों से हुई हिंसा…..

कीर्तिनगर (देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल):होली के दिन शाम...