Wednesday, October 21, 2026
Homecrimeकीर्तिनगर मारपीट घटना: होली पर व्यापारियों से हुई हिंसा.....

कीर्तिनगर मारपीट घटना: होली पर व्यापारियों से हुई हिंसा…..

कीर्तिनगर (देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल):
होली के दिन शाम करीब 7:30 बजे कुछ युवकों द्वारा कीर्तिनगर के व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने विरोध स्वरूप कल बाजार बंद रखने का ऐलान किया।

घायल व्यापारियों का इलाज

मारपीट में घायल व्यापारी राहुल राणा, मनमोहन राणा और गुमान सिंह नेगी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक नैथाणा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। कीर्तिनगर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : भगवान‌ सिंह

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments