Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandटांडा भनेड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई आंखों...

टांडा भनेड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई आंखों की जांच

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में हंस फाउंडेशन, हरिद्वार के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के अलावा आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच की और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया।

शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। कई लोगों को शुरुआती स्तर पर आंखों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिली, जबकि जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज और ऑपरेशन के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित होने के कारण इस तरह के निशुल्क शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल पाता है।

शिविर के आयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए उनकी टीम लगातार काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने हंस फाउंडेशन और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के कमजोर वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनसे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments