रुड़की में श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष पहल के तहत खाटू श्याम जी की निशुल्क यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना की ओर से मंडावली स्थित कार्यालय से 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
600 श्रद्धालु हुए यात्रा में शामिल
इस धार्मिक यात्रा में करीब 600 श्रद्धालु शामिल हुए, जो खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा को उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तीसरी बार आयोजित हो रही है यात्रा
बताया जा रहा है कि करतार सिंह भड़ाना द्वारा यह तीसरी निशुल्क यात्रा आयोजित की जा रही है। इस पहल को लेकर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खासा उत्साह देखने को मिला।
लोगों में दिखा उत्साह
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस पवित्र यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। लोगों ने इस तरह की पहल के लिए आयोजक का आभार जताया।
‘जनता की सेवा में हमेशा आगे’
इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि करतार सिंह भड़ाना हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं और ऐसे जनप्रतिनिधियों की समाज को आवश्यकता है।


