Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandऋषिकेश में मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘प्रहार’ में...

ऋषिकेश में मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस को बड़ी सफलता

ऋषिकेश में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हरियाणा के एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान, निवासी जिला नूंह (मेवात), हरियाणा के रूप में हुई है।

चेकिंग के दौरान हुआ शक, शुरू हुआ पीछा

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल की रात देहरादून के एसएसपी के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस जंगलात बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया।
लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया।

कार टकराई, आरोपी ने की फायरिंग

पीछा करते हुए काली मंदिर के पास मोड़ पर आरोपी की कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से:

  • .315 बोर का तमंचा
  • एक जिंदा कारतूस
  • एक खोखा
  • फर्जी नंबर प्लेट लगी कार

बरामद की। कार से हरियाणा की असली नंबर प्लेट भी बरामद हुई।

पहले भी कर चुका है वाहन चोरी

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह एक महीने पहले अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से एक डंपर चोरी कर मेवात ले गया था।
वह दोबारा वाहन चोरी की रेकी के लिए यहां आया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ा गया।


- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments