देहरादून में शादी समारोहों के लिए अब मिलेंगे गैस सिलेंडर, नई SOP लागू

Date:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शादी-विवाह करने वाले परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें गैस सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के.के. अग्रवाल ने जानकारी दी कि शासन द्वारा जारी नई SOP के तहत वैवाहिक समारोहों के लिए दो व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की अनुमति दी जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया क्या है?

डीएसओ के अनुसार, इच्छुक आवेदकों को अपनी संबंधित तहसील या देहरादून स्थित DSO कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य हैं:

  • 10 रुपये का स्टाम्प पेपर (शपथ पत्र)
  • बच्चे का आधार कार्ड
  • शादी का निमंत्रण पत्र

जांच पूरी होने के बाद संबंधित नजदीकी गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

घरेलू गैस की स्थिति भी सामान्य

घरेलू गैस की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रविवार को बॉटलिंग प्लांट बंद होने के कारण थोड़ी कमी जरूर आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।
22,000 से अधिक नए सिलेंडर प्राप्त हो चुके हैं और सप्लाई लगातार जारी है।

सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा गैस

डीएसओ ने साफ किया कि गैस वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही किया जाएगा। गोदाम से सीधे सिलेंडर देने की अनुमति नहीं है।

अब तक कितने आवेदन?

अब तक इस योजना के तहत 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 50 से ज्यादा परमिट जारी किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related