नैनीताल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़कें बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Date:

सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। खराब मौसम के चलते लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश के कारण अलचोना मोटर मार्ग, मोरनोला-भण्डारपानी मार्ग, पदमपुर-हैड़ाखान मार्ग, हरिश्ताल मोटर मार्ग और प्रमुख जिला मार्ग भुजान-बेतालघाट सहित आधा दर्जन से अधिक सड़कें बाधित हो गई हैं। प्रशासन ने प्रभावित मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के लिए जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर दिया है।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो नैनीताल क्षेत्र में सबसे अधिक करीब 43 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बेतालघाट में लगभग 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते नाले और गधेरे उफान पर हैं तथा कई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

खराब मौसम का असर पर्यटन और शिक्षा व्यवस्था पर भी देखने को मिला। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे पर्यटक अपने होटलों में ही रुके रहे। वहीं स्कूलों में भी छात्रों की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आज भी पूरे दिन बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

निशा नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप, निकिता मौत मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

रिपोर्टर: नवीन चन्दोला थराली: चमोली जिले के विकासखंड नारायणबगड़...

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण...