Wednesday, October 14, 2026
HomeUttarakhandपंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा का शुभारंभ, अब यात्रा होगी आसान

पंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा का शुभारंभ, अब यात्रा होगी आसान

रिपोर्ट: रंजीत सिंह
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए उड़ान योजना के तहत पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत पंतनगर एयरपोर्ट से कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया।

पहली हेली सेवा को पंतनगर से नौकुचियाताल के लिए रवाना किया गया, जिससे क्षेत्र में हवाई संपर्क को नया आयाम मिला है।


इन शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर सेवा देहरादून, नौकुचियाताल और अल्मोड़ा को सीधे तौर पर जोड़ेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और पहाड़ी क्षेत्रों में सफर पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि खासतौर पर पर्यटन और आपातकालीन सेवाओं के लिए यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी।


पंतनगर एयरपोर्ट बनेगा इंटरनेशनल हब

जिलाधिकारी ने आगे जानकारी दी कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा।

विस्तार के बाद पंतनगर एयरपोर्ट, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जुड़ सकेगा। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता खुलेगा, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।


- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments