कद्दूखाल में भूस्खलन से मचा हड़कंप, दो रेस्टोरेंटों को खाली कराया गया

Date:

टिहरी गढ़वाल: लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के सुरकंडा क्षेत्र स्थित कद्दूखाल में बुधवार शाम बड़ा भूस्खलन हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए (चम्बा-मसूरी हाईवे) पर हुए इस हादसे से दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने तत्काल दोनों रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया।

भूस्खलन के कारण क्षेत्र में स्थित एक पुराना और खाली भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में होटल निर्माण के लिए कराई जा रही पहाड़ी की खोदाई को भूस्खलन की संभावित वजह माना जा रहा है। लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई पहाड़ी का हिस्सा अचानक दरक गया।

प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और केवल सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर में दो कच्चे मकान ढहे, शादी का सामान मलबे में दबा

रुड़की: उत्तराखंड में मानसून की पहली तेज बारिश कई...

सीमाद्वार में जलभराव से मिलेगी राहत, 14.25 करोड़ की नाला पुनर्निर्माण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून के सीमाद्वार क्षेत्र में वर्षों से...

गौला बैराज का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क, नदी किनारे रहने वालों को जारी की गई चेतावनी

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना हल्द्वानी और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में...