देहरादून में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत जनसुनवाई, 25 महिलाओं ने रखीं अपनी समस्याएं

Date:

संवाददाता: सचिन कुमार

देहरादून: महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ के तहत उत्तराखंड में विशेष पहल की शुरुआत देहरादून से की गई। इस अभियान के अंतर्गत देहरादून के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोषागार सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और आयोग की सदस्य विमला नैथानी ने की। कार्यक्रम में कुल 25 महिलाओं और फरियादियों ने अपनी समस्याएं आयोग के सामने रखीं।

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, आर्थिक सहायता, संपत्ति विवाद और लैंड फ्रॉड जैसे कई गंभीर मामले सामने आए। इन मामलों को गंभीरता से सुनते हुए आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कई संवेदनशील शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं कुछ जटिल मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना और उन्हें सीधे मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी बात रख सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद पीड़ित महिलाओं ने भी आयोग के सामने अपनी समस्याएं रखीं और उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विकास को मिलेगा बजट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो नई बसों की घोषणा

श्रीनगर में स्थित हेमवती नंदन श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय...

एमडीडीए फ्लैट्स में पुलिस का सत्यापन अभियान, 15 मकान मालिकों पर ₹1.5 लाख का जुर्माना

देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...